हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इमाम ख़ुमैनी र.ह. मदरसा में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन करीम मोमिनी ने कहा कि सभी सफल महिलाओं के जीवन में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) जैसी कोई आदर्श हस्ती रही है।
उन्होंने कहा कि इमाम ज़माना अ.ज.के कथन के अनुसार, स्वयं इमाम के लिए भी हज़रत फ़ातिमा ज़हरा स.अ.हज हुज्जत और आदर्श हैं। इसलिए उनके आदर्श व्यक्तित्व को केवल महिलाओं तक सीमित करना उचित नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम के शुरुआती दौर में जब सही और गलत के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा था और सच्चाई को झूठ के साथ मिलाया जा रहा था, उस समय हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) ने इस स्थिति का डटकर मुकाबला किया।
हुज्जतुल इस्लाम मोमिनी ने कहा कि आज के दौर का युद्ध मीडिया का युद्ध है। दुश्मन शारीरिक युद्ध की तुलना में मीडिया के माध्यम से युद्ध करने पर अधिक धन खर्च कर रहा है। मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम (स.ल.) के समय में भी मीडिया का विशेष महत्व था।
उन्होंने विभिन्न तरीकों से अफवाहें फैलाने और झूठी खबरें तैयार करने की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज बच्चों के कार्यक्रमों में भी आकर्षण पैदा करने के लिए डर जैसे भावनात्मक तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय इमामत फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा कि उस समय के महत्वपूर्ण संचार माध्यमों में साहित्य और कविता की विशेष भूमिका थी। कला पहले भी संदेश पहुंचाने का माध्यम थी और आज भी है। उन्होंने कहा कि अतीत में कविता के जरिए विचारों और संदेशों का प्रचार किया जाता था।
उन्होंने ख़ुत्बा-ए-फ़दकिया की मीडिया संबंधी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक प्रचार को प्रभावशाली बनाने के लिए उसमें कला और साहित्यिक सुंदरता का समावेश आवश्यक है। धर्म की शिक्षाओं को भी कलात्मक और आकर्षक अंदाज़ में लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि ख़ुत्बा-ए-फ़दकिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी भाषाई सुंदरता, प्रभावशाली अभिव्यक्ति बलाग़त उल्लेखनीय है। हमें धर्म की शिक्षाओं को भी प्रभावशाली और कलात्मक तरीके से समाज तक पहुंचाना चाहिए।
आपकी टिप्पणी